उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस महीने से मिलेगा बढ़ा हुआ DA..शुरू हुई तैयारी

राज्य के कर्मचारी दिवाली बोनस के साथ बढ़ा हुआ डीए (Uttarakhand State Employees DA) मिलने की आस लगाए हुए थे। राज्य सरकार भी मन बना चुकी थी, पर किसी वजह से बात नहीं बन पाई।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand State Employees DA: Uttarakhand state employees will get increased DA from this month
Image: Uttarakhand state employees will get increased DA from this month

देहरादून: कोरोना काल में महंगाई से जूझ रहे राज्य कर्मचारियों को सरकार से बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य कर्मचारियों को इस महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए तीन प्रतिशत डीए (Uttarakhand State Employees DA) का लाभ मिल सकता है। वित्त विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है, हालांकि अंतिम निर्णय कैबिनेट या उच्च स्तर पर लिया जाना है। दिवाली पर भी राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें बोनस देने का ऐलान किया था। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है, जिसके बाद राज्य के कर्मचारी भी दिवाली बोनस के साथ बढ़ा हुआ डीए मिलने की आस लगाए हुए थे। राज्य सरकार भी मन बना चुकी थी, लेकिन राज्य की माली हालत को देखते हुए सरकार को पीछे हटना पड़ा। अब जबकि चुनाव करीब हैं तो सरकार डीए की मांग को ज्यादा दिनों तक टालने की स्थिति में नहीं है। इस तरह कर्मचारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, बढ़े हुए तीन प्रतिशत डीए के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। भविष्य में होने वाली कैबिनेट की बैठक या फिर मुख्यमंत्री के स्तर पर डीए भुगतान को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। वित्त विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को इस महीने की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए (Uttarakhand State Employees DA) का भुगतान होने की उम्मीद है
यह भी पढ़ें - टिहरी गढ़वाल के लिए तोहफा, घंटाकर्ण मंदिर से CM की बड़ी घोषणाएं..विकास कार्यों को सराहा