Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल जिले के सतखोल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद (Uttarakhand Salman Khurshid House fire) के घर में तोड़ फोड़ की गई है। खबर है कि वहां आगजनी और पत्थरबाजी भी की गई। सवाल है कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व के बारे में टिप्पणी की गई। इसको लेकर नाराज बजरंग दल के नेताओं ने सलमान खुर्शीद के आवास में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी। अब खबर है कि आग को बुझा लिया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है और जांच में जुट गया हैं। पुलिस के मुताबिक सतखोल में सलमान खुर्शीद के आवास पर बजरंग दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। ये सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि केयर टेकर सुंदर राम उन्हें इस बारे में अवगत करवाया। आगे देखिए वीडियो