Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand police) के जवान खेलों में भी नाम कमा रहे हैं। एथलेटिक्स के काफी खेलों में उत्तराखंड पुलिस के जवानों और अफसरों ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस बीच एक और शानदार खबर है। उत्तराखंड पुलिस के जवान संतोष कुमार Santosh kumar ने 10th All India Police Archery Championship में स्वर्ण पदक हासिल किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। आपको बता दें कि 9 नवम्बर, 2021 से 13 नवम्बर तक 39वीं बटालियन आईटीबीपी कैंपस, ग्रेटर नोएडा में 10th All India Police Archery Championship आयोजित हुई। इसमें आरक्षी सन्तोष कुमार ने 50 मीटर कम्पाउण्ड राउण्ड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सांसद निशंक की बिटिया का शुभ विवाह, सेना में कैप्टेन हैं श्रेयशी..पति भी आर्मी में