उत्तराखंड के CM धामी से CM योगी की मुलाकात, 21 साल पुराना विवाद सुलझा

सीएम धामी ने की योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, सुलझाई सालों से चला आ रहा 20 करोड़ की परिसंपत्तियों (Parisampatti vivad up uttarakhand) का विवाद-
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Parisampatti vivad up uttarakhand: CM yogi Adityanath and pushkar singh dhami meet over parisampatti vivad
Image: CM yogi Adityanath and pushkar singh dhami meet over parisampatti vivad

देहरादून: उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बीच सालों से चला आ रहा परिसंपत्ती विवाद (Parisampatti vivad up uttarakhand) आखिरकार सुलझ गया है। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर गए थे जहां उन्होंने बीते बुधवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी से उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर वार्तालाप की। वार्ता के दौरान सालों से चले आ रहे परिसंपत्ति विवाद पर आखिरकार दोनों राज्यों के बीच सहमति बन गई। दोनों सीएम के बीच हुई वार्तालाप में वन विभाग, सिंचाई विभाग और परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों की 20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा लिया गया। वार्ता के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 15 दिनों में सभी लम्बित मामलों का निस्तारण हो जाएगा। उन्होंने सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत शांति और धैर्य से सभी बात सुनी हैं। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनी है और राज्य निर्माण के बाद से चले आ रहे मुद्दों का निस्तारण हो गया है। उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे बचे हैं वे भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा भाई है। हमारा मातृ प्रदेश उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि सीएम योगी ने बड़ा दिल दिखाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा। इसी के साथ उत्तराखंड को वन विभाग के 90 करोड़ (Parisampatti vivad up uttarakhand) भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नैनीताल की नई झील में आपका स्वागत है, जंगल के बीच बना है खूबसूरत जलाशय