Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। ताजा मामला काशीपुर का है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल (Uttarakhand Police Constable Neelam Ratnakar) की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला कांस्टेबल की पहचान नीलम रत्नाकर के रूप में हुई। नीलम 2006 बैच की कांस्टेबल थीं। अचानक हुए इस हादसे के बाद नीलम के परिवार में कोहराम मचा है। नीलम अपने पीछे 8 साल की बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। परिजन गहरे सदमे में हैं। हादसे के वक्त नीलम बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म पर किसी वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थी, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने नीलम को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी के चालक ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए नीलम को रोड पर ही तड़पता छोड़ दिया और अपना वाहन लेकर फरार हो गया। आगे पढ़िए