दुखद: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल का हार्ट अटैक से निधन, विभाग में शोक की लहर

बीते दिन रुद्रपुर में महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं अब एक बुरी खबर अल्मोड़ा जिले से आई है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Police Constable Mahesh Ram Almora: Police constable Mahesh Ram passes away in Almora
Image: Police constable Mahesh Ram passes away in Almora

अल्मोड़ा: पिछले कुछ दिनों से पुलिस महकमे को लेकर एक के बाद एक बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। बीते दिन रुद्रपुर में महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं अब एक बुरी खबर अल्मोड़ा (Police Constable Mahesh Ram Almora) जिले से आई है। यहां कोतवाली में तैनात कांस्टेबल महेश राम का आकस्मिक निधन हो गया है। महेश राम 44 साल के थे। उनके निधन के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महेश राम मूलरूप से बागेश्वर जिले के भाकड़पंत क्षेत्र के रहने वाले थे। वो इन दिनों अल्मोड़ा कोतवाली में सेवाएं दे रहे थे। बीते दिन उनका हृदय गति रुकने की वजह से अचानक निधन हो गया। कांस्टेबल महेश राम के निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी-सेराघाट रोड पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत, 3 की हालत बेहद गंभीर
आपको बता दें कि गुरुवार को काशीपुर में एक सड़क हादसे में कांस्टेबल नीलम रत्नाकर की भी मौत हो गई थी। नीलम 2006 बैच की कांस्टेबल थीं। अचानक हुए इस हादसे के बाद नीलम के परिवार में कोहराम मचा है। नीलम अपने पीछे 8 साल की बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। परिजन गहरे सदमे में हैं। हादसे के वक्त नीलम बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म पर किसी वाहन से उतरकर सड़क पार कर रही थी, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने नीलम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नीलम को आनन-फानन में अस्पताल (Police Constable Mahesh Ram Almora) में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नीलम की मौत हो चुकी थी।