Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के रामनगर में डिप्रेशन के चलते एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान (Nainital Beni Vihar Trilok Singh Bhandari Suicide) चल रहा था। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति की बेटी का घर से भागना बताया जा रहा है। बेटी के घर से भागने के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसके चलते उसने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने सुबह उसका शव पेड़ से लटका देखा तो वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है मृतक की बेटी ने अपने पिता की नाक में दम करके रखा हुआ था। लड़की पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुकी है, जिसके कारण उसका पिता काफी परेशान रहता था। माना जा रहा है है बेटी की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर व्यक्ति ने खुद की जिंदगी समाप्त की।