Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे (Indian Railway Recruitment) में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे द्वारा वैकेंसी निकाली गई हैं। कुल 1811 पदों पर भर्तियां होंगी। सबसे अधिक वैकेंसी दक्षिण पूर्व रेलवे ने निकाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे 1785 पदों पर भर्तियां निकाल रहा है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 5 पदों पर भर्ती जा रही है। वहीं, दक्षिण रेलवे 21 पदों पर भर्तियां कर रहा है। सभी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग है। कुल मिलाकर 1,811 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के 1785 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर 10वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।