Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल (nainital delhi tourist ruckus) में हाल ही में दिल्ली से आए हुए कुछ पर्यटकों की और पार्किंग कर्मियों के बीच में जमकर हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को बुलाने की नौबत आ गई। पार्किंग शुल्क को लेकर एक मामूली से विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। केवल इतना ही नहीं महिला पर्यटकों ने पुलिस के सामने भी पार्किंग कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और अभद्रता की। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। मिली गई जानकारी के अनुसार हाल ही में दिल्ली से कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे और पर्यटकों ने नैनीताल की सूखाताल पार्किंग में अपना वाहन खड़ा किया और पर्ची काट कर पार्किंग वालों ने पर्यटकों से 120 रुपये शुल्क लिया। पर्ची काटने के 10 मिनट के बाद पर्यटक दोबारा वहां पर पहुंचे और पर्ची वापस कर अपना शुल्क वापस मांगने लगे।