Indian Army Bharti Rally: 29 नवंबर से सेना भर्ती रैली, न्यूनतम योग्यता 10वीं पास

अगर आप भारतीय सेना में जाने की सोच रहे हैं तो लीजिए Indian Army Bharti Rally की डिटेल्स जान लीजिए
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Indian Army Bharti Rally: Indian Army Bharti Rally 2021 Secunderabad
Image: Indian Army Bharti Rally 2021 Secunderabad

देहरादून: नौजवानों के लिए एक शानदार खबर है। अगर आप सेना में जाकर देश की सेवा का सपना देखते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इंडियन आर्मी की ओर से नवंबर लास्ट में सिकंदराबाद ऑर्डिनेंस कोर सेंटर में अलग अलग पदों के लिए Indian Army Bharti Rally का आयोजन होगा। इसमें सैनिक जीडी, एबीसी ट्रैक, सैनिक क्लर्क, सैनिक टेक्निकल, ट्रेड्समैन और सैनिक स्टोरकीपर पदों पर भर्ती होगी। सिकंदराबाद में होने वाली इस रैली के बाबत अधिक जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [email protected] से हासिल की जा सकती है। वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक भर्ती रैली 29 नवंबर 2021 से 30 जनवरी 2022 तक चलेगी। इस बीच अगर कोरोनावायरस के मामले बढ़े तो भर्ती रैली कैंसिल भी हो सकती है। रैली कैंसिल करने का पूरा अधिकार कमांडेंट एओसी सेंटर को होगा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - रोजगार समाचार: रेलवे में निकली हैं बंपर भर्तियां, आप भी कीजिए अप्लाई

  • Indian Army Bharti Rally: Educational Qualification

    Indian Army Bharti Rally 2021 Secunderabad
    Pic: 1/ 2
    Image: Indian Army Bharti Rally 2021 Secunderabad

    ट्रेड्समैन भर्ती के लिए योग्यता न्यूनतम 10वीं पास मांगी गई है। 10वीं में प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक जरूरी हैं। इसके अलावा सैनिक जीडी पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके लिए कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है। बाकी अन्य पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है।

  • Indian Army Bharti Rally: Age Limit

    Indian Army Bharti Rally 2021 Secunderabad
    Pic: 2/ 2
    Image: Indian Army Bharti Rally 2021 Secunderabad

    सैनिक जीडी और सैनिक टेक्निकल पद के लिए कम से कम साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष है। सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर पद ( Indian Army Bharti Rally) के लिए न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।