Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब की चेतावनी जारी की है। बीते मंगलवार को ही मौसम विभाग ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया था। दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई। आज सुबह कई इलाकों में कोहरे की मार पड़ी। वहीं, अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर रुद्रप्रयाग चमोली उत्तरकाशी पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल यहां 3 दिसंबर तक चोटियों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है बनी हुई है। इससे मैदानी जिलों में ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में इस बदलाव से शुष्क ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड