Uttarakhand Weather news.. पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Rain and snowfall likely in 3 district of uttarakhand 2 November weather news
चमोली: Uttarakhand Weather news update पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार को दिनभर सूरज नहीं निकला। वहीं, शाम होने के साथ ठंड भी बढ़ती गई। ठिठुरन के बढ़ने से लोग भी घरों में जल्दी दुबक गए। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि गुरुवार के दिन मौसम खराब हो सकता है और बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।आज प्रदेश में मौसम का क्या हाल रहेगा, यह भी बताते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3 जिलों समेत अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले को छोड़कर उत्तराखंड के शेष जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में छोटा अमरनाथ: बर्फ के शिवलिंग ने लिया आकार, दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
प्रदेश में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान गिरेगा, ठिठुरन बढ़ेगी। राज्य में गुरुवार को भी सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और कुमाऊं भर में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, दारमा, व्यास, चौंदास वैली में बुधवार शाम हिमपात हुआ। तापमान गिरने की वजह से माणा घाटी में नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। इस मौसम में बच्चे खांसी और जुकाम के जल्द शिकार हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ अस्वस्थ लोगों को ठंड के मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है। मार्निंग वॉक के लिए निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।