Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे ठंड में बहुत अधिक इजाफा हो सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब तेज सर्दी का समय करीब आ रहा है, और ये भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। शहरों में लोग जैसे-तैसे सर्दी से बचाव के इंतजाम कर ले रहे हैं, लेकिन पर्वतीय इलाकों में हाल बुरे हैं। नीती-माणा घाटी से बर्फबारी की जमा देने वाली तस्वीरें आई हैं। यहां झरनों और गाड़-गदेरों का पानी जम गया है। अभी दिसंबर का पहला हफ्ता ही शुरू हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड कंपकंपी छुड़ाने लगी है। बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। आम दिनों के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, गुरुवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। बात करें चमोली जिले की तो यहां मौसम खराब होने से नीती घाटी में बहने वाले झरने व गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चलने लगी Cold Wave, आज 3 जिलों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड