Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत में पिछले दिनों एक ऐसी घटना हुई, जिसने देवभूमि को शर्मसार कर दिया। यहां शादी में खाना खा रहे एक दलित शख्स रमेश राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप ऊंची जाति के लोगों पर लगा है। रमेश की गलती सिर्फ ये थी कि वो गरीब था, दलित था। इसी की कीमत रमेश ने चुकाई और कुछ लोगों ने उसे मार डाला। रमेश राम देवीधुरा के केदारनाथ गांव में एक किराये की दुकान पर टेलर का काम करता था। 28 नवंबर को दुकान स्वामी के यहां बारात का कार्यक्रम था। रमेश राम को भी निमंत्रण मिला। वहां दलित रमेश राम अपने हाथों से खाना लेकर भोजन करने लगा, बस यही बात अगड़ी जाति के लोगों को चुभ गई। उन्होंने रमेश राम पर हमला कर दिया और उसे बेतहाशा पीटने लगे। बाद में 45 साल के रमेश राम की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र और पत्नी तुलसी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के बेटे संजय का कहना है कि देर शाम जब उसके पापा बारात से वापस नहीं लौटे तो उसने फोन किया। फोन किसी और शख्स ने उठाया और कहा कि तुम्हारे पापा सुबह तक आ जाएंगे। आगे पढ़िए