Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: रुड़की में एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। मामला क्योंकि दो समुदायों से जुड़ा है, इसलिए घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।
वो फरार लड़की की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली में धरना भी दिया। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों तक पहुंची तो सभी के हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा भी पुलिस ने किया है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा की है। यहां 20 साल की युवती कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवती का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका मिलने पर वो युवक संग फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर युवती को फंसाया और उसे अपने साथ ले गया।
परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराया है। युवती के परिजन पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन जब लड़की का कोई सुराग नहीं लगा तो रविवार को परिजन सैकड़ों ग्रामीणों को साथ लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से छह दिन बाद भी लड़की का सुराग नहीं लग सका है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि युवती का जल्द पता लगा लिया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं खुफिया विभाग ने भी मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं। प्रेमी के परिचितों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। प्रेमी युगल के फोन नंबरों का को भी पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। युवती की बरामदगी की कोशिशें जारी हैं।