Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में एक शिक्षक की काली करतूतों का पता लगते ही उसकी हालत खराब हो गई। जब उसकी काली करतूत सबके सामने आ गई तो वह इस कदर डर गया कि सीधा बाथरूम में ही जा छुपा। दरअसल शिक्षक विद्यालय की छात्रा से अश्लील बातें किया करता था। जब छात्रा ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो उसके परिजनों ने पुलिस में आरोपी शिक्षक की शिकायत की। छात्रा से अश्लील बातें करने का आरोपी शिक्षक परिजनों के विद्यालय पहुंचने पर इस कदर डर गया कि सीधा बाथरूम में घुस गया। स्कूल में पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ। 2 घंटे तक पुलिस शिक्षक को समझाती रहे और उसको दरवाजा खोलने को कहती रही मगर शिक्षक ने दरवाजा नहीं खोला। 2 घंटे के बाद जाकर शिक्षक बाथरूम से बाहर निकला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। दरअसल आरोपी शिक्षक नैनीताल स्थित विद्यालय में कार्यरत है। आरोपी शिक्षक उसी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ अश्लील बातें कर रहा था। आरोपी शिक्षक ने छात्रा को व्हाट्सएप पर भी कई अश्लील मैसेज किए और उसको फोन करके भी तंग किया। आगे पढ़िए