Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: नौकरी की अनिश्चितता से जूझ रहे Uttarakhand Guest Teachers कोDhami Cabinet Meeting से बड़ी राहत की खबर है। धामी कैबिनेट ने अतिथि शिक्षकों की जॉब सुरक्षित करने का पक्का इंतजाम कर दिया है। अतिथि शिक्षकों की तैनाती वाले स्कूलों में नई नियुक्तियां नहीं की जाएंगी। स्थायी शिक्षक की नियुक्ति होने पर स्कूलों से हटाए गए अतिथि शिक्षकों को दूसरी जगह तैनाती दी जाएगी। यही नहीं अतिथि शिक्षक अपने मूल जनपद में सेवाएं दे सकेंगे। कैबिनेट के फैसले में मूल जनपद में तैनाती को प्राथमिकता देने का भी निर्णय किया गया है। इस तरह प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत 4418 अतिथि शिक्षकों के पदों को अब रिक्त नहीं माना जाएगा। लोक सेवा व अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग से चुनकर आने वाले एलटी और प्रवक्ता की पोस्टिंग के लिए अतिथि शिक्षकों को नहीं हटना होगा। नई व्यवस्था में अतिथि शिक्षकों के पदों को एक तरह से स्थायी मान लिया गया है। जिन पदों पर अतिथि शिक्षक नियुक्त होंगे उन्हें रिक्त नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 45 करोड़पति विधायक, 15 इंटर पास, 20 पर केस दर्ज..रिपोर्ट में हुआ खुलासा