Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: केंद्र सरकार अब रेलवे की सुविधाओं को सुधारने के प्रयास में जुट रखी है। वाराणसी के बाद अब केंद्र सरकार देहरादून पर फोकस कर रही है और देहरादून में रेलवे की सुविधा को और अधिक बेहतर करने के प्रयास लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में देहरादून से चलने वाली ट्रेनों में अधिकतम 15 कोच होते हैं मगर अब रेलवे देहरादून से चलने वाली ट्रेनों के कोचों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। बता दे कि कम कोच होने के कारण कम यात्री सफर कर पाते हैं और इस कारण ट्रेनों में बर्थ पाने के लिए यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। यात्रियों को बर्थ पाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और यात्री आसानी से बर्थ पा सकते हैं। देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को जल्द ही कंफर्म बर्थ मिल जाएगी और वेटिंग लिस्ट का झंझट नहीं रहेगा। दरअसल मंडल रेल प्रशासन ने देहरादून से चलने वाली ट्रेनों में स्थाई रूप से कोच बढ़ाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के हजारों गेस्ट टीचर्स के लिए आई खुशखबरी, CM धामी का बड़ा ऐलान