Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार 13 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए हैं। कुछ दिन पहले एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने 18 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए थे। जिनमें 11 चौकी प्रभारी शामिल थे। बाद में पांच सब-इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव का सिलसिला अब भी जारी है। इस बार 13 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर हुए हैं, उनके बारे में भी जान लें। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राणा को थाना रायपुर से थाना सेलाकुई भेजा गया है। इसी तरह दीपक रावत से चौकी प्रभारी करनपुर का जिम्मा वापस ले लिया गया है। उन्हें नेहरू कॉलोनी थाना भेजा गया है। शिवमोहन शाह अब तक नेहरू कॉलोनी में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें थाना प्रेमनगर में ट्रांसफर किया गया है। नवनीत भंडारी थाना कैंट से हटाकर से चौकी प्रभारी करनपुर बनाए गए हैं। जैनेंद्र सिंह राणा कोतवाली नगर में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें चौकी प्रभारी आईटी पार्क बनाया गया है। आगे पढ़िए