Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: एक वक्त था जब बच्चों को खेलों से इतर दूसरे क्षेत्रों में करियर बनाने की सलाह दी जाती थी, लेकिन पहाड़ के होनहार युवा खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर इस सोच को बदल रहे हैं। Rudraprayag के फ्री स्टाइल फाइटर Angad Bisht ऐसे ही युवाओं में से एक हैं। अंगद ने हैदराबाद में Matrix Fight Night-7 में एमएमए (MMA) मुकाबले में मणिपुर के फाइटर चुंगरेन कोरेन को हराकर चौथी बार फ्री स्टाइल फाइट जीती है। तीन राउंड की फाइट में अंगद ने विपक्षी फाइटर को खुद पर एक बार भी हावी नहीं होने दिया। यहां आपको अंगद के बारे में भी बताते हैं। रुद्रप्रयाग के पट्टी धनपुर में एक छोटा सा गांव है चिंग्वाड। अंगद इसी गांव में रहते हैं। उनके पिता मोहन सिंह बिष्ट मिठाई की दुकान चलाते हैं। बेटे की सफलता से वो बेहद खुश हैं, लेकिन उन्हें डर भी लगा रहता है। मोहन सिंह कहते हैं कि खतरनाक खेलों में शामिल फ्री स्टाइल कुश्ती के खेल में करियर बनाना सुरक्षित नहीं है। चोटिल होने का खतरा भी काफी ज्यादा है। फिर भी वो बेटे के साथ हैं।
यह भी पढ़ें - Video: रुद्रप्रयाग के चिंग्वाड़ गांव का जुनूनी बेटा, जिसे देश ‘फाइटर’ के नाम से जानता है