Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूलना तो ठीक है, लेकिन समस्या ये है कि पुलिसवाले 500 रुपये का चालान काट रहे हैं, जबकि चालान स्लिप पर जुर्माना राशि के तौर 100 रुपये अंकित हैं। ऐसे में ये चालान स्लिप वाहन चालकों का सिरदर्द बढ़ा रही है। वो ये सोचकर परेशान हैं कि जब स्लिप पर सौ रुपये दर्ज हैं तो पुलिस 500 रुपये क्यों वसूल रही है। अब इसकी वजह क्या है, ये हम बताते हैं। दरअसल साल 2019 में पुलिस विभाग ने बड़ी संख्या में चालान बुक छपवा दी थी। तब नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर सौ रुपये जुर्माना वसूला जाता था। साल बदल गए, जुर्माने की राशि भी सौ रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई।
यह भी पढ़ें - देहरादून के CRPF जवान ने हल्द्वानी में खुद को मारी गोली..साथी बोले- वो डिप्रेशन में था