Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: Kedarnath को plastic free zone बनाने की तैयारी है। दरअसल देशभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। गली-मोहल्लों की सफाई पर लोग फिर भी ध्यान दे रहे हैं, लेकिन पहाड़ के पर्यटक स्थलों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा। यहां की शांत वादियां और नदियों के खूबसूरत किनारे प्लास्टिक और कचरे से पटने लगे हैं। चारधाम यात्रा के दौरान भी लोग जगह-जगह प्लास्टिक का कचरा फेंककर चले आते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस नुकसान को कम करने के लिए अब केदारनाथ को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने की तैयारी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्लास्टिक की बोतलों की जगह तांबे की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी। बोतलों का निर्माण अल्मोड़ा और बागेश्वर के शिल्पियों से कराया जाएगा। यानी रोजगार भी स्थानीय लोगों को मिलेगा। बोतल के डिजाइन और लागत के सिलसिले में डीआरडीओ से संपर्क साधा जा रहा है। केदारनाथ में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - 400 साल तक बर्फ में दबा था केदारनाथ मंदिर, फिर भी अडिग रहा..जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक