Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली दुनियाभर में अपनी खूबसूरती को लेकर विख्यात है। स्नो स्पोर्ट्स सेंटर औली में 7 से 9 फरवरी तक Auli Winter Games का आयोजन होगा। इसके तहत यहां नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। खबर है कि इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पर्यटन विभाग भी औली में होने वाली चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को साफ निर्देश दिए गए हैं कि विंटर गेम्स की तिथियों में पर्यटक और आवास गृह की बुकिंग न ली जाए। उधर चमोली जिला प्रशासन को भी गेस्ट हाउस और होटल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन आफ इंडिया और उत्तराखंड सरकार के बीच बैठक हुई थी।बैठक में औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन का फैसला लिया गया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - श्रीनगर गढ़वाल के सुमित पुरोहित को बधाई, ‘स्कैम 1992’ के लिए मिले 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड