उत्तराखंड में बढ़ने वाला है ठंड का प्रकोप, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

पाला और कोहरा गिरने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने ठंड में और इजाफा होने के संकेत दिए हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand weather news: rain and snowfall likely in hilly area
Image: rain and snowfall likely in hilly area

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है। बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। धूप का असर धीरे-धीरे खत्म हो गया है। मौसम फिलहाल शुष्क है, लेकिन पारे में गिरावट का दौर जारी है। पाला और कोहरा गिरने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने ठंड में और इजाफा होने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी।

उत्तराखंड पंहुचा पश्चिमी विक्षोभ

ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक देने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा की ओर से चक्रवाती हवाओं के साथ ही अरब सागर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार शाम तक हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच सकता है। इससे अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी, कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इन दिनों प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ों में पाला परेशानी बढ़ा रहा है तो वहीं मैदानों में कोहरा मुसीबत बना हुआ है। पल-पल बदलते मौसम के चलते मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ा है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसम में बदलाव की वजह से कॉमन कोल्ड, फीवर, जुकाम, सर्दी, एलर्जी, सांस में दिक्कत और अस्थमा अटैक बढ़ जाने जैसी परेशानियां होती हैं। इनसे बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। पानी उबाल कर पीएं। घर पर किसी को खांसी या इन्फेक्शन है तो बच्चों से दूर रहें। सर्दी-खांसी होने पर रूमाल, मास्क आदि का उपयोग करें। निमोनिया होने पर अस्पताल जरूर जाएं। गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें। सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से परहेज करें।