Uttarakhand Weather News मौसम विभाग ने 21 से 23 दिसंबर तक उत्तराखंड में शीतलहर का Yellow Alert जारी किया है। पढ़िए...
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Yellow Alert for cold wave in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा? इसके लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ लीजिए। मौसम विभाग की मानें तो यहां शीत लहर के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। प्रदेश में पारा लगातार गिरता जा रहा है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट का दौर आप महसूस कर ही रहे होंगे। बात करें अगले 48 घंटों की तो पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान और गिरेगा, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शीत लहर यानी कि Cold Wave का येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट मंगलवार से गुरूवार तक के लिए जारी किया गया है। बताया गया है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानों में दिखेगा, यहां ठंड में इजाफा होगा।
Uttarakhand Weather Update
बर्फीली हवाओं से अभी भी पूरा उत्तराखंड ठिठुर रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं और कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे है। मौसम विभाग ने मंगलवार से गुरुवार तक उत्तराखंड में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए....
हालांकि, इस दौरान पहाड़ के निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इन दिनों मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा और धुंध छाई हुई है, जिससे धूप का असर खत्म हो गया है। पहाड़ों में भी कम धूप वाले स्थानों में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। राहत वाली बात ये है कि अगले कुछ दिन राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि अगले 2 दिन ऊंचे इलाकों में हिमपात हो सकता है।
Uttarakhand Cold Wave Yellow Alert
येलो अलर्ट मंगलवार से गुरूवार तक के लिए जारी किया गया है। दिसंबर में पिछले 20 दिनों के बीच राज्य में लगभग 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार,पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही इससे कम धूप वाली पहाड़ी जगहों पर यातायात में भी बाधा आ रही है। सड़कों पर पाला जमने से वाहन रपट सकते हैं। इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। बुजुर्गों,बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।