देहरादून से दिल्ली के लिए आलीशान सफर, अब चलेगी विस्टाडोम कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

Dehradun to Delhi के बीच Vande Bharat Express वास्तव में एक बड़ा तोहफा होगा। आगे पढ़िए पूरी रिपोर्ट..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Vande Bharat Express: Dehradun to Delhi Vande Bharat Express with Vistadome Coach
Image: Dehradun to Delhi Vande Bharat Express with Vistadome Coach

देहरादून: कैसा लगेगा अगर Dehradun-Delhi Vande Bharat Express की शुरुआत हो जाए? जी हां आने जाने वाले रेल यात्रियों को के लिए एक अच्छी खबर है। ट्रेन सेवा में सुधार की कवायद में जुटी भारतीय रेल Dehradun-Delhi के बीच Vande Bharat Express चलाने की तैयारी कर रही है। ये ट्रेन विस्टाडोम कोच से लैस होगी। वंदे भारत ट्रेन को देहरादून से नई दिल्ली या उसके आगे किसी और गंतव्य स्टेशन तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी विस्टाडोम कोच लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Vande Bharat Express Vistadome Coach

ऐसा होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर आरामदेह होने के साथ ही मजेदार भी होगा। फिलहाल परिचालन विभाग प्रोजेक्ट की डिटेल तैयार कर रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। जिसमें देहरादून से वंदे भारत ट्रेन चलाने व शताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच लगाए जाने से जुड़ी जानकारियां मांगी गई है। आगे पढ़िए विस्टाडोम कोच की खूबियां ...

ये तो हुई प्रस्ताव की बात, चलिए अब आपको विस्टाडोम कोच की खूबियां भी बताते हैं। विस्टाडोम पारदर्शी कोच होता है। यह आधुनिक तकनीक वाला कोच है। कोच में बैठकर यात्री आकाश व दोनों ओर आसानी से बाहर का नजारा देख सकते हैं।

Dehradun- Delhi Vande Bharat Express

इस तरह अगर देहरादून-दिल्ली के बीच विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन चलेगी तो यात्री राजाजी नेशनल पार्क के रास्ते से गुजरते हुए जंगल में विचरण कर रहे जानवरों का करीब से दीदार कर सकेंगे। हालांकि इस मजेदार सफर के लिए उन्हें थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। क्योंकि विस्टाडोम कोच का किराया एसी कोच से अधिक होता है। वंदे भारत ट्रेन के साथ ही यह कोच नई dehradun delhi shatabdi में भी लगाया जाना प्रस्तावित है।