Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
आज से प्रदेश की राजधानी देहरादून से यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। जिससे दून से लखनऊ का सफर आसान बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इस ट्रेन का वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस दौरान देहरादून रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। अब रेलवे ने इसके परिचालन की डेट फाइनल कर दी है। देहरादून- लखनऊ वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग वाली है। अब तक सफेद रंग की वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा था। 15 मार्च से वंदे भारत ट्रेन के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध हो जाएंगे।
होली से पहले वंदे भारत ट्रेन का शुरू होना, प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात है। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन देहरादून से लखनऊ 8 घंटे में पहुंचा देगी। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन पांच स्टेशनों पर रुकेगी। देहरादून से चलकर वंदे भारत ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और आलमनगर में रुकने के बाद लखनऊ पहुंचेगी। देहरादून से लखनऊ का किराया अलग-अलग श्रेणियों में 1,200 से 1,800 रुपये निर्धारित किया गया है। देहरादून से लखनऊ के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों के निवासियों को होगा। इससे लखनऊ की तरफ जाने वाली उपासना और जनता एक्सप्रेस में यात्रियों का दबाव भी कम होगा।