Indian Army Technical Graduate Course Recruitment होने वाली है। आपके लिए सुनहरा मौका है। भर्ती संबंधी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। पढ़िए..
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Indian Army Technical Graduate Course Recruitment all details
देहरादून: Indian Army Technical Graduate Course Recruitment 2021 की हर डिटेल हम आपके लिए लेकर आए हैं। सेना की वर्दी पहन देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं तो आपके पास सेना में अफसर बनने का शानदार मौका है। इंडियन आर्मी ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के अंतर्गत आने वाली कई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती संबंधी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। यहां आपको आवेदन संबंधी हर जानकारी मिलेगी। भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वो देहरादून के लिए हैं। इंडियन आर्मी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इंडियन मिलिट्री के 135वें टेक्निकल कोर्स के अंतर्गत कुल 40 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
Indian Army Technical Graduate Course 2021
बता दें कि ये 135वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स है, जिसे टीजीसी कहते हैं। यहां से पास होने वाले अभ्यर्थियों को सेना में परमानेंट कमीशन में नियुक्ति दी जाएगी। कोर्स की शुरुआत जुलाई 2022 से इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में होगी। आगे पढ़िए...
Technical Graduate Course Qualifications:
अब योग्यता के बारे में जान लेते हैं। आवेदन सिर्फ वही अभ्यर्थी कर सकते हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री हो या जो अपने इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं। आवेदनकर्ताओं का अविवाहित होना जरूरी है।
Indian Army Technical Course Last Date:
भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस छह दिसंबर 2021 से शुरू गया है। आवेदन की लास्ट डेट 4 जनवरी 2022 है। समय कम है, इसलिए जल्द ही आवेदन करें। 4 जनवरी के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Army Technical Graduate Course Age Limit:
नोटिफिकेशन के अनुसार इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन के लिए इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।