Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: Rishikesh Karnprayag Rail Track Uttarakhand ..ये नेटवर्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक। इस परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड के चारधामों को रेल सेवा से जोड़ने की प्लानिंग है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर टनल बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। यह रेल लाइन उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के पर्यटन, उद्योग और आर्थिक विकास की जीवन रेखा बनेगी। परियोजना के सभी नौ पैकेजों पर काम चल रहा है। सबसे लंबी सुरंग पैकेज नंबर-4 में बनाई जानी है। इस सुरंग की लंबाई 14.70 किलोमीटर की होगी। पैकेज-4 के तहत (देवप्रयाग से जनासू) में सबसे लंबी सुरंग बनाई जानी है।
यहां आपको रेल लाइन के लिए बन रही सुरंगों की तस्वीरें भी दिखाते हैं, इन्हें देख आप समझ सकते हैं कि परियोजना का काम कितने बड़े स्केल पर चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अलग-अलग फेज में करीब 14 किलोमीटर सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है। आगे देखिए तस्वीरें...