Uttarakhand में Snowfall की संभावना है। केदारनाथ में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। आज प्रदेश के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Snowfall Weather Report 26 December
रुद्रप्रयाग: Uttarakhand में Snowfall का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही ठंड के सामने बचाव के सारे जतन फेल साबित हो रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। अब आज के मौसम के बारे में भी जान लेते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
Snowfall in Uttarakhand
3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा।
Mussoorie Weather:
मसूरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आज मौसम साफ रहने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। शनिवार को राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में जहां मौसम साफ रहा तो वहीं केदारनाथ में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही।
Uttarakhand Snowfall Places:
केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। Uttarakhand में Snowfall से यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केदारनाथ में चार इंच तक नई बर्फ जम चुकी है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य बंद कर दिए गए हैं। उधर, मुनस्यारी में हंसलिंग, पंचाचूली, नाग्निधुरा और छिपलाकेदार की पहाड़ियों पर भी जमकर बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों के भीतर दुबकने को मजबूर कर दिया है।