Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: नए साल से ठीक पहले Uttarakhand में Snowfall का दौर शुरू हो गया है। ठंड की वजह से Cold Wave शुरू हो गई है, लोग बेचैन हैं। पहाड़ से आ रही ठंडी हवाएं मैदानों में भी कंपकंपी छुड़ा रही हैं। ठंड से राहत पाने के तमाम जतन फेल साबित हो रहे हैं। बीते दिन सर्द हवाओं के चलते अधिकतम औसत तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हालांकि सोमवार को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली।