उत्तराखंड के नैनीताल से दिखा NASA का स्पेस टेलीस्कोप जेम्स वेब. जानिए इसकी बेमिसाल खूबियां

Nainital से दिखा NASA का Space Telescope James Webb, नैनीताल के Astro Photographer Kuber Singh Dangwal ने अपने कैमरे में कैद की तस्वींरें
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
James Webb View: NASA Space Telescope James Webb seen from Nainital
Image: NASA Space Telescope James Webb seen from Nainital

नैनीताल: शनिवार की रात एस्ट्रोलॉजी में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास रही। और हो भी क्यों न, उस दिन नासा ने रॉकेट में स्पेस टेलीस्कोप जेम्स वेब को लॉन्च किया था। शनिवार को आसमान में स्पेस टेलीस्कोप जेम्स वेब को ले जाता हुआ रॉकेट कौतूहल का विषय बना रहा। यह आसमान में चंद मिनटों तक नजर आया।

James Webb Glittered in the Sky of Nainital:

NASA के Space Telescope James Webb को Nainital के Astro Photographer Kuber Singh Dangwal ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। बता दें कि जेम्स वेब टेलिस्कोप नासा का स्पेस टेलीस्कोप है जिसको रॉकेट के सहारे शनिवार को लांच किया गया और यह चंद मिनटों तक आसमान में नजर आया। नासा ने भारतीय समय अनुसार शनिवार को शाम 5:50 पर इस को लांच किया। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ शशि भूषण पांडे के अनुसार नासा ने प्रसिद्ध विज्ञानी टेलिस्कोप हवल की तरह ही जेम्स वेब को विकसित किया है जिसको शनिवार की शाम को लांच किया गया। आगे पढ़िए इस टेलिस्कोप की खूबियां...

यह स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में पहुंचकर नासा को वहां से जुड़ी हुई कई जानकारियां देगा और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान भी स्थापित करेगा।

Kuber Singh Dangwal Shot image of James Webb in Nainital:

नैनीताल के निवासी ऐस्ट्रो फोटोग्राफर कुबेर सिंह डंगवाल ने शनिवार को अंधेरा होने के बाद अपने घर के आंगन से रॉकेट की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर लीं। दरअसल वे अंधेरा गहराने के बाद अपने घर के आंगन में अलाव जलाकर बैठे हुए थे। तभी उनकी नजर अचानक आसमान के रॉकेट पर पड़ी और उन्होंने अपने कैमरे से एक के बाद एक तस्वीरें कैद करना शुरू कर दिया। बता दें कि नासा द्वारा लांच की गई इस दूरबीन को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा। यह रॉकेट भारत के आसमान में तकरीबन 5 मिनट तक देखा गया। Nainital से NASA के Space Telescope James Webb को दिखाने के लिए Astro Photographer Kuber Singh Dangwal का धन्यवाद।