Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: snowfall in nainital मुक्तेश्वर में साल की पहली बर्फबारी के बाद जन्नत जैसे नजारे दिख रहे हैं। मंगलवार देर रात हुई बर्फबारी को देख सैलानियों के चेहरे खिल गए। ठंड की वजह से होटलों में ठहरे सैलानी हिमपात देखने के लिए बाहर आ गए। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को सुबह से ठंड महसूस की गई। वहीं सुबह से शाम तक आसमान घने बादलों से घिरा रहा। मौसम को देख अनुमान लगाया जा रहा था की जल्द ही नैनीताल में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हुआ भी, नैनीताल के किलबरी रोड में मंगलवार की देर रात हिमपात हुआ। वहीं चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। मुक्तेश्वर में भी देर रात्रि में ही बर्फबारी होने लगी थी। यहां मुक्तेश्वर के अलावा धानाचूली, सतबुंगा,पहाड़पानी, रामगढ़ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगभग एक से दो इंच की बर्फ की सफेद चादर देख सैलानियों में खुशी है। धानाचूली में भी अच्छी बर्फबारी हुई, जिस कारण यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आगे देखिए तस्वीरें...