उत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए हो जाइए तैयार, आज से लग जाएगा 40 दिन का चिल्ला

Uttarakhand Weather News पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चमोली में 21 से ज्यादा गांव बर्फ के आगोश में समाए हुए हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand weather news: Uttarakhand Weather News cold for the next 40 days
Image: Uttarakhand Weather News cold for the next 40 days

नैनीताल: Uttarakhand Weather News पढ़ लीजिए। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और औली समेत तमाम पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हैं। निचले इलाकों में भी ठंड से बुरा हाल है। बात करें आने वाले दिनों की तो गुरुवार यानि आज से मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं, क्योंकि चिल्ला शुरू होने वाला है। चिल्ला धनु राशि में सूर्य के 15 और मकर राशि में 25 दिन मिलाकर बनता है, जिसका प्रचलन उत्तर भारत के तमाम राज्यों में है। सूर्य प्रत्येक मास एक नई राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य को धनु राशि में गए 15 दिन हो जाने पर पौष मास में प्रारंभ होने वाला यह चिल्ला 8 फरवरी तक लगा रहेगा। इन 40 दिनों में गुड़, तिल और अग्नि से जुड़े अनेक पर्व पड़ रहे हैं। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही सूर्य का ताप धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। अब पहाड़ी जिलों का हाल भी जान लेते हैं। चमोली में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। जिससे 21 गांव बर्फ के आगोश में समाए हुए हैं।

बदरीनाथ धाम में शेषनेत्र झील भी जम गई है। पैदल मार्गों पर बर्फ जमी है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बर्फबारी से जोशीमठ-औली और गोपेश्वर-चोपता मार्ग बुधवार को दोपहर तक बाधित रहा। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे हाईवे पर बिछी बर्फ में पाला जमने से सेना और आईटीबीपी के वाहन फिसल रहे हैं। रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ होगा। 31 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर चलेगी। राज्य में मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़कर नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी सहित 11 जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है। आगे भी आपके लिए Uttarakhand Weather News लाते रहेंगे।