Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ऋषिकेश: PM Narendra Modi दी का ड्रीम प्रॉजेक्ट Rishikesh-Karnprayag Rail Line आकार लेता दिख रहा है। चार धाम रेलवे परियोजना का काम रफ्तार पकड़ रहा है और बहुत तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सभी चार धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक ट्रेन पहुंचाई जाएगी और उनको रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह रेल लाइन देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग शहरों को जोड़ेगी। बीच में रेल परियोजना का काम थोड़ा सुस्त पड़ गया था मगर अब भारतीय रेल उत्तराखंड में चार धाम रेलवे परियोजना में तेजी ला रहा है।
रेल मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी साझा करते हुए प्रोजेक्ट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। रेल मंत्रालय ने ट्वीट में लिखा, 'ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच चार धाम रेलवे परियोजना ने गति पकड़ी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए अलकनंदा नदी पर आने वाले पियर्स की झलक देखें, यह परियोजना का सबसे लंबा (489 मीटर) पुल है, जो श्रीनगर शहर को प्रस्तावित रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।' दरअसल उत्तराखंड में रेलवे की दो प्रमुख परियोजनाओं में चार धाम यात्रा के चार महत्वपूर्ण स्थानों को ऋषिकेश और कर्णप्रयाग शहर से जोड़ने के लिए ब्रॉड गेज लाइन को जोड़ना शामिल है। रेल मंत्रालय ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए प्रोजेक्ट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। आगे देखिए तस्वीरें...