पिथौरागढ़ की NSS कैडेट तनुजा को बधाई, 26 जनवरी को राजपथ पर परेड के लिए हुआ चयन

Pithoragarh की Tanuja Khati का चयन साल 2022 में दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Republic Day 2022 Parade: Tanuja Khati of Pithoragarh to Perform Republic Day 2022 Parade
Image: Tanuja Khati of Pithoragarh to Perform Republic Day 2022 Parade

पिथौरागढ़: सबसे पहले Pithoragarh की Tanuja Khati को बधाई। पूरे देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर भव्य समारोह आयोजित होगा, जो कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है। हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश के कई होनहारों को राजपथ पर होने वाली Republic Day Parade 2022 में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इन होनहारों में पिथौरागढ़ जिले की तनुजा खाती का नाम भी शामिल है। तनुजा का चयन साल 2022 में दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। तनुजा शहर के ही एलएसएम कॉलेज में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से तनुजा को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। वो 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दिल्ली के चाणक्यपुरी के इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल में रहेंगी।

तनुजा ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिहार में हुई परेड में भी हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि कुछ समय पहले रानीखेत कॉलेज के एनसीसी कैडेट विजय भट्ट भी गणतंत्र दिवस के वार्षिक कैंप यानी आरडीसी के लिए चुने गए थे। विजय मूलरूप से अल्मोड़ा के जागेश्वर के रहने वाले हैं। उनके बाद अब तनुजा को गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है। तनुजा की सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य अशोक नेगी, डॉ. सरोज वर्मा और जिला युवा कल्याण अधिकारी ध्रुव डोगरा ने खुशी जाहिर की। Republic Day Parade में प्रतिभाग को लेकर तनुजा भी बेहद उत्साहित हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से तनुजा को ढेरों बधाई। आप भी शुभकामनाएं देकर Pithoragarh की होनहार बिटिया Tanuja Khati का हौसला बढ़ाएं।