देहरादून: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बस..कई चोटिल

देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर एक दुर्घटना की खबर है। यहां टोल प्लाजा पर एक पर अनियंत्रित हो गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Bus: Bus collides with divider at Dehradun Lachhiwala toll plaza
Image: Bus collides with divider at Dehradun Lachhiwala toll plaza

देहरादून: उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उधर राजधानी देहरादून में सड़क हादसों पर लगाम लगाना एक चुनौती सा बन गया है। इस बीच देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर एक दुर्घटना की खबर है। यहां टोल प्लाजा पर एक पर अनियंत्रित हो गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह हादसा कितना बड़ा हो सकता था। दुर्घटना में कई सवारियों को चोट आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह बस देहरादून की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। टोल प्लाजा पर बस चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया। इस वजह से बस टोल लाइन में जाने के बजाय डिवाइडर पर चढ़ गई। ये प्राइवेट बस बताई जा रही है जो देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही थी बस में बैठे कहीं सवारियों को चोट आई है। एंबुलेंस के माध्यम से चोटिल लोगों को देहरादून के दून चिकित्सालय ले जाया गया।