Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: सेना का हमारे देश में बहुत सम्मान है। ऐसे में जब सेना के जवानों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आते हैं तो खून खौल उठता है। बीते दिनों ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड के श्रीनगर में हुई। यहां थाने के हेड मोहर्रिर पर सेना के जवान संग बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
बात बढ़ी तो विक्रम के परिजनों ने लिखित माफीनामा देकर किसी तरह मामला सुलझा लिया था। इस घटना के कुछ दिनों बाद सेना के जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस पर संज्ञान लेते हुए DGP Ashok Kumar ने आरोपी हेड मोहर्रिर सुरेश रतूड़ी को सस्पेंड कर दिया। विडियो में जवान ने श्रीनगर पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने भी सेना के जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन विक्रम की मां व भाई के जमानत देने पर युवक को छोड़ दिया गया था। इस दौरान सेना में तैनात युवक का भाई चिल्लाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब वह रोकने पर माना नहीं तो फोन लेकर उसे अंदर बैठा दिया गया। बहरहाल घटना की गंभीरता को देखते हुए DGP Ashok Kumar ने श्रीनगर थाने के हेड मोहर्रिर को सस्पेंड कर दिया है।