Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर राजस्थान से आई है। यहां एनकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2021 में उत्तराखंड के होनहार छाए रहे।
राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य पदक जीते। इस तरह प्रदेश की टीम कुल 8 पदक जीतकर लाने में कामयाब रही। एनकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2021 का आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा, राजस्थान में किया गया था। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को राजस्थान स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अरुण सारस्वत ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में 45 किग्रा भार कैटेगरी में कंचन बसेरा ने रजत पदक जीता। इसी तरह 61 किग्रा भार वर्ग में गंगा मेहरा और आकृति ने कांस्य पदक जीते। आगे पढ़िए...