Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कुमाऊं क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। गडकरी ने कहा कि Haldwani Karnprayag All Weather Road प्रोजक्ट शानदार होगा।
यहां 250 किलोमीटर लंबी ऑलवेदर रोड बनाई जा रही है। आज से 2 साल बाद लोग देहरादून से दिल्ली का सफर फ्लाइट से करना पसंद नहीं करेंगे, सफर को आसान बनाने के लिए सड़क सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हमारी आस्था के प्रतीक हैं। यह मेरा सौभाग्य रहा कि गंगा को अविरल और निर्मल करने की जिम्मेदारी मुझे मिली और नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 80 फीसदी कार्य मेरे कार्यकाल में पूरे हुए।
नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 से 2021 तक हमने 21 सौ किलोमीटर नई सड़क बनाई है और उसके मजबूतीकरण का काम किया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्री खटीमा से होकर गुजरते हैं। इस क्षेत्र को विश्व मानचित्र पर लाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले वक्त में यात्री रोड से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक कनेक्टिविटी हो गई है।
पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक सड़क निर्माण का कार्य अभी चल रहा है। सिमली-मुन्स्यारी-जौलजीवी-ग्वालदम तक सड़क का चौड़ीकरण कर इसे भारतमाला परियोजना में शामिल किया जाएगा। खटीमा से पूरनपुर जाने वाले मार्ग को एनएच में शामिल किया जाएगा। साल 2024 तक 2500 किलोमीटर का काम पूरा कर के दो लाख करोड़ का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नितिन गडकरी ने सड़कों को विकास की आधारशिला बताते हुए Haldwani Karnprayag All Weather Road को लेकर बड़ी घोषणा कीं।