Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में न्यू ईयर पर मौसम खुलने के बाद एक बार फिर से ठंड और बर्फीली हवाओं ने सितम ढालना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में कहीं-कहीं पर शीत दिवस यानी कोल्ड डे कंडीशन जैसे हालात हो सकते हैं। Uttarakhand में Snowfall को देखते हुए आज भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तापमान में लगातार गिरावट महसूस की जा रही है। पहाड़ों पर तो ठंड के कारण बुरा हाल है। लगातार हो रही बरसात और बर्फबारी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। गर्म कपड़ों से लेकर अलाव कुछ काम नहीं आ रहा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को अपने घरों में रहने की अपील भी की है। आगे पढ़िए किन किन जिलों में बर्फबारी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद में कोहरा रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों यानी पिथौरागढ, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिलों में बर्फबारी की संभावना है।
इसके अलावा राज्य में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की भी संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वही मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहेगा। नैनीताल में अधिकतम तापमान 8 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। टिहरी में अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहेगा। पर्वतीय जिलों में जहां एक ओर लगातार बर्फबारी और बरसात के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। Uttarakhand में Snowfall हो रहा है। हमारी अपील है कि अगर आप पर्वतीय जिलों में अपना वाहन लेकर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें और संभल कर वाहन चलाएं। मैदानी इलाकों में भी तेज गति से वाहन चलाना हादसे को निमंत्रण देना है। इसीलिए हमारी अपील है कि मैदानी इलाकों में भी घने कोहरे के चलते वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।