मसूरी में होने वाली है सीजन की दूसरी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mussoorie में एक बार फिर से Snowfall देखने को मिल सकता है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानों में भी गलन बढ़ाएंगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mussoorie Snowfall: Snowfall may happen in Mussoorie
Image: Snowfall may happen in Mussoorie

देहरादून: बर्फबारी होते ही उत्तराखंड में खूबसूरत नजारे दिखने लगते हैं। बर्फबारी के चलते औली, चोपता और मुनस्यारी जैसे क्षेत्र अब भी बर्फ से ढके हैं। पहाड़ों की रानी Mussoorie में भी सीजन का पहला Snowfall हो चुका है। हालांकि कई पर्यटक यहां सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद नहीं ले पाए। ऐसे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मसूरी में एक बार फिर बर्फबारी की संभावना बन रही है। मसूरी में कब हिमपात होगा, यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 7 जिलों में बारिश और हिमपात की संभावना बन रही है। अगले 72 घंटे उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान 7 जिलों में में बारिश व हिमपात की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून में मसूरी, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आगे पढ़िए

मतलब साफ है कि मसूरी में एक बार फिर से स्नोफॉल देखने को मिल सकता है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानों में भी गलन बढ़ाएंगी। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इस बार क्रिसमस के बाद हुए हिमपात से अधिक बर्फबारी देखने को मिल सकती है। अगले 72 घंटे बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पर्यटकों से भी सर्तक रहने की अपील की गई है। बर्फबारी का लुत्फ जरूर उठाएं, लेकिन कोविड नियमों का ध्यान भी जरूर रखें। खराब मौसम में यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इतना जरूर है कि Mussoorie में Snowfall की संभावना है।