Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: नए वर्ष के शुरुआती चरण में मौसम के बदले मिजाज के बीच जौनसार बावर की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं. जिससे वादियां दिलकश नजर आ रही हैं. जौनसार से लेकर उत्तरकाशी तक जिधर भी नजर दौड़ाओ बस बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है. बर्फबारी देखने की साध लिए उत्तराखंड पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया. बर्फबारी ने पर्यटकों की मुराद तो पूरी की, लेकिन स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. आपको बता दें की जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी से मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे गुरुवार को यातायात के लिए बंद हो गया.
चकराता से आगे जाड़ी गांव से लेकर लोखंडी व देववन के बीच करीब एक फीट बर्फ पड़ने से वाहनों की आवाजाही बाधित है. वहीं यमुनोत्री व गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं.