Uttarakhand में snowfall और मूसलाधार बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update Rain Snowfall Alert for 7 Districts
देहरादून: Uttarakhand में snowfall आने वाले 2 दिनों तक मौसम एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी कि रविवार के लिए उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में मौसम खराब की चेतावनी जारी की है।
Uttarakhand Weather Update:
आज गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी व कुमाऊं मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी से ठंड में और भी ज्यादा इज़ाफा हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय जिलों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की वजह से राज्य में ठंड और अधिक बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती। 10 जनवरी को भी मौसम से राहत नहीं मिलेगी और मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 10 को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।
11 जनवरी को मौसम साफ रहेगा मगर मौसम सर्द बना रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी प्रदेशवासियों की मुसीबत बढ़ाएगी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। न्यू ईयर के दौरान मौसम साफ बना रहा मगर उसके बाद से ही मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ जगह सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है। बिजली और दूरसंचार लाइनों को मामूली नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने राज्य सरकार के संबंधित विभागों को 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर सड़कों को बर्फ से खुला रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था के सुझाव दिया है। बता दें कि हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, मसूरी धनोल्टी, चंपावत, पंतनगर, मुक्तेश्वर आदि जगहों में बीते कुछ दिनों से झमाझम बरसात हो रही है। आने वाले कुछ दिन और पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों में लोगों को खराब मौसम की वजह से परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक ने Uttarakhand में snowfall के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।