शनिवार सुबह से रविवार तक Uttarakhand में इस कदर Rain Snowfall हुआ कि पिछले 9 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले ऐसा साल 2013 में हुआ था।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Snowfall rain breaks 9 year record in Uttarakhand
चमोली: प्रदेश में नए साल की शुरुआत खराब मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग ने Uttarakhand में 4 से 9 जनवरी तक प्रदेश में Rain Snowfall की भविष्यवाणी की थी, ऐसा ही हो भी रहा है। जनवरी के पहले हफ्ते बाद से प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।
बर्फबारी और बारिश के रिकॉर्ड टूटे:
शनिवार सुबह से रविवार तक उत्तराखंड में इस कदर बर्फबारी और बारिश हुई कि पिछले 9 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले ऐसा साल 2013 में हुआ था। रविवार को साल 2013 के बाद जनवरी में अब तक एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि देहरादून में 55 मिमी बारिश हुई।
इससे पहले जनवरी 2013 में एक दिन में इससे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बीते दो दिनों के दौरान सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। उत्तरकाशी में 52, देहरादून में 55, अल्मोड़ा में 43, चमोली में 34, चंपावत में 37, हरिद्वार में 40, नैनीताल में 32, पौड़ी में 64, टिहरी में 60 और ऊधमसिंहनगर में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगे पढ़िए
पहाड़ों में Cold Day Condition:
बारिश-बर्फबारी के चलते पूरे राज्य में खून जमाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में लोग अलाव जलाकर गुजर-बसर कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आगे भी उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी की संभावना जताई है। पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में पिछले 24 घंटे से जबरदस्त बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने आज भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। शुक्रवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। Uttarakhand में शनिवार को सुबह शुरू हुई बारिश और Snowfall का सिलसिला अगले दिन रविवार तक जारी रहा। लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली। हालांकि रविवार को दोपहर बाद कई इलाकों में आसामान साफ हो गया। मैदानों में चटख धूप निकल आई। कुछ पहाड़ी इलाकों में शाम को एक बार फिर गरज के साथ बौछार पड़ी।