उत्तराखंड: मसूरी में सीजन की तीसरी बर्फबारी, 9 जिलों में कोहरा और पाला बढ़ाएगा मुसीबत

Mussoorie में सीजन की तीसरी snowfall हुआ है। हरिद्वार में ओलावृष्टि की खबर है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ी हैं तो निचले इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ाने लगा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Snowfall: This season third snowfall in Mussoorie
Image: This season third snowfall in Mussoorie

देहरादून: दो दिन राहत देने के बाद मौसम एक बार फिर मुश्किलें बढ़ाने लगा है। पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब है। Mussoorie में सीजन की तीसरी snowfall हुआ है। पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार को सुबह की शुरुआत बर्फबारी के साथ हुई। तड़के हुई बर्फबारी के बाद यहां की वादियां और माल रोड बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। ऊंचाई वाले इलाकों में भी अच्छी बर्फबारी हुई। माल रोड में करीब दो इंच तक बर्फबारी हुई। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां भी रात को गरज के साथ बारिश हुई, हालांकि सुबह तक बारिश थम गई और चटख धूप निकल आई। रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम खराब है। चमोली में आज धूप खिली है, लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ, जोशीमठ-औली और बदरीनाथ हाईवे रड़ांग बैंड से आगे बर्फ जमने से अवरुद्ध है। बीआरओ की जेसीबी मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी हैं। टिहरी में भी बीती रात आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हुआ।

हरिद्वार के देहात क्षेत्र में ओलावृष्टि की खबर है। यहां सुबह बारिश भी हुई, जिसके बाद शहर में कोहरा छाया है। मौसम खराब बना हुआ है। औली में तीन दिनों तक लगातार बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग पर बर्फ जमी है। यहां औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। बर्फबारी के कारण पर्यटकों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी में फिलहाल गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे को खोल दिया गया है, यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उधर कुमाऊं में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले गांवों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन पाला और कोहरा बढ़ेगा। Mussoorie में सीजन की तीसरी snowfall हुआ है। गढ़वाल मंडल के पहाड़ी क्षेत्रों उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ में रात को पाला बढ़ सकता है। इसके कारण रात और सुबह के तापमान में तेजी से कमी आएगी। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें।