Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे पार्टियों से बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष kishor upadhyay को पार्टी ने तमाम पदों से हटा दिया है। आखिर ऐसा क्यों किया गया? इसकी वजह भी हम आपको बताएंगे लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय के नाम पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। पत्र में आगे लिखा गया है कि इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं। अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। अब आखिर इसकी वजह क्या है कि कांग्रेस पार्टी ने तमाम पदों से किशोर उपाध्याय को हटाया है? दरअसल पिछले दिनों किशोर उपाध्याय ने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से कांग्रेस के खेमे में उनके खिलाफ नाराजगी दिख रही थी। आखिरकार आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने kishor upadhyay के नाम पत्र लिखा और कह दिया कि उन्हें तमाम पदों से हटाया जाता है। ऐसे ही विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी अपडेट के तौर पर देखा जा सकता है।