उत्तराखंड में भीमताल के पास गहरी खाई में गिरी कार, 1 युवक की मौत 1 की हालत गंभीर

दो दोस्त घूमने के लिए आए थे और जबरदस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। भीमताल से घूम कर लौट रहे थे..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Bhimtal News: Youth Dies as Car fall in Ditch 1 Seriously Injured
Image: Youth Dies as Car fall in Ditch 1 Seriously Injured

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में जबरदस्त सड़क हादसा हो गया है। नैनीताल के भीमताल से सड़क दुर्घटना की एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर दो दोस्त घूमने के लिए आए थे और जबरदस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों नैनीताल जिले के भीमताल से घूम कर लौट रहे थे तभी अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सलेड़ी के पास गहरी खाई में गाड़ी गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था। उसकी मृत्यु के बाद से ही उसके परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके 27 साल का जवान बेटा इस तरह दुनिया को छोड़ कर चला जाएगा। आगे पढ़िए...

हादसे में मृत्यु की भेंट चढ़ा शुभम बसेड़ा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। बुधवार को शुभम अपने खास दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल गया था। भीमताल में मस्ती करने के बाद दोनों दोस्त देर रात वापस घर लौट रहे थे। शुभम गाड़ी चला रहा था। सलेडी गांव से दो किलोमीटर पहले ही उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में शुभम की मौत हो गई। जबकि नमन घायल हो गया। जबतक उसके दोस्तों और परिजनों को हादसे की खबर मिलती तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल नमन चुफाल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।