नैनीताल में 30 साल के बाद ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी है। 30 साल के बाद नैनीताल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: It has been The Coldest Year in 30 years for Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम बेहद सर्द है और हाड़ गलाने वाली सर्दी पड़ रही है। इस बात का अंदाजा तापमान से लगाया जा सकता है। वहीं तापमान के अलावा और भी कई ऐसी चीजें हैं जो कि इस ओर इंगित कर रही हैं कि इस बार राज्य में ठंड ने बीते कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल राज्य में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है।
Nainital Weather Update:
सरोवर नगरी नैनीताल में कई दशकों के बाद ठंड में भारी इजाफा हुआ है और हालात यहां तक उत्पन्न हो रहे हैं कि सरोवरनगरी समेत आसपास के इलाकों में ठंड से पानी जमने लगा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नैनीताल में 30 साल के बाद ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी है। 30 साल के बाद नैनीताल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस कदर ठंड पड़ रही है कि पानी भी जमने लगा है।
La-Lina Effect in Nainital:
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान नैनीताल के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष पहले से ही ला-नीना का असर बना हुआ है। समुद्री सतह का तापमान काफी अधिक कम होने के कारण पहले से हवा में ठंडक बनी हुई है और इसी वजह से पारा लगातार गिर रहा है। आगे पढ़िए...
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भी यहां पर ठंड बढ़ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो इससे पहले जनवरी में यहां पर अमूमन शुष्क वातावरण रहता था मगर इस बार हवा में भी ठंडक है। यह परिवर्तन 30 वर्ष के बाद देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले 1991 में दिसंबर में ही हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया था और पानी जम गया था। उसके बाद 30 सालों तक नैनीताल में औसत ठंड पड़ी। मगर अब एक बार फिर से ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पानी ने बर्फ का रूप ले लिया है।
Nainital Weather News:
जिला मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ प्रताप बिष्ट का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। यही कारण है कि नैनीताल में ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि नैनीताल में दशकों के बाद ठंड में इतनी बढ़ोतरी देखी गई है। इस बार और अधिक सर्दी की संभावनाएं बनी हुई हैं।