उत्तराखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले में आज सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Bageshwar Earthquake: Earthquake in bageshwar uttarakhand
Image: Earthquake in bageshwar uttarakhand

बागेश्वर: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बागेश्वर जिले से आ रही है। बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले में आज सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई है। खबर है कि भूकंप का केंद्र सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील जोन में रखा गया है भूकंप के लिहाज से भूगर्भ विभाग द्वारा उत्तराखंड को जोन नंबर 5 और 4 में रखा गया है। खास तौर पर सबसे बड़ा खतरा देहरादून समेत उत्तराखंड के साथ पहाड़ी जिलों को है। वैज्ञानिक इससे पहले भी चेतावनी दे चुके हैं उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल का भूकंप आ सकता है। यह भी चेतावनी पहले ही दी गई है कि इस भूकंप से उत्तराखंड में बहुत बड़ी जनहानि हो सकती।